देवरिया की सदर सीट से भाजपा के सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी दाखिल किया नामांकन

देवरिया,15 अक्टूबर(वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया की सदर विधानसभा सीट के उपचुनाव में गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रत्याशी सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने प्रदेश के तीन मंत्रियों की अगुआई में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
भाजपा उम्मीदवार सत्य प्रकाश मणि ने आज एक सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन के अंतिम दिन यानि 16 अक्टूबर को और सेटों में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन के पहले टाउन हाल परिसर में पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच एक सभा को भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि वह विकास को और गति देने के लिये चुनाव मैदान में आ रहे हैं। केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार विकास को नया आयाम देने के लिए काम कर रही है।
भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पशुधन मंत्री जय प्रकाश निषाद, बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी, सांसद देवरिया रमापति राम त्रिपाठी समेत हजारों लोग मौजूद थे।
सं भंडारी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास