देवरिया में भाजपा,सपा समेत सात प्रत्याशियों ने दाखिल किये नामांकन पत्र
देवरिया, 15 अक्टूबर(वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया की सदर सीट पर हो रहे उपचुनाव में गुरूवार को भाजपा, सपा समेत सात उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि अब तक यहां कुल 14 नामांकन पत्र दाखिल किये गये हैं। सदर सीट के उप निर्वाचन के तहत नामांकन के पाचवें दिन सपा प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी एवं भाजपा प्रत्याशी सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी समेत कुल सात प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र रिटर्निंग आफिसर सौरभ सिंह के समक्ष दाखिल किया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि आज जिन प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये गये, उनमें सपा प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने तीन सेटों में तथा भाजपा प्रत्याशी सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने एक सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस प्रत्याशी मुकुन्द भाष्कर मणि ने भी आज पुन: दो सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया है। आज नामांकन दाखिल करने वालो में उमेश मणि मनुवादी पार्टी, राजू चौहान मोडरेट पार्टी, ऋषिकेश जायसवाल मौलिक अधिकार पार्टी, नत्थु यादव बहुजन मुक्ति पार्टी, घनश्याम यादव ने निर्दल प्रत्याशी के रुप में नामांकन पत्र दाखिल किये1
सं भंडारी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें