दो पक्षों में रंजिश के चलते फायरिंग,एक की मौत
देवरिया, 07 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया कोतवाली क्षेत्र में आज शाम दो पक्षों के बीच आपसी रंजिश के चलते हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की गोली लगने से मृत्यु हो गई जबकि दूसरे पक्ष का भी घायल हो गया।
अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल ने यहां बताया कि बुधवार शाम कोतवाली क्षेत्र में बांकी चौराहे पर दो पक्षों के लोगों के बीच हुई फायरिंग में बढ़ता बुजुर्ग गांव निवासी गोपाल चौहान की गोली लगने से मृत्यु हो गई जबकि दूसरे पक्ष का जितेन्द्र चौहान घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव है।
सं त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें