दूसरों के सहारे नहीं रहना पड़ेगा दिव्यांगजनों को: सुनील पासवान 

चरगावां विकास खण्ड पर राष्ट  पिता महात्मां गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती पर चरगावां विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान ने दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरण किया।


सर्व प्रथम चरगांवा विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान ने फिता काट कर राट्र पिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किए। इसके उपरांत सभी दिव्यांगजनों का परिचय प्राप्त कर कुशल क्षेम पुछ कर ट्राई साइकिल वितरण किया। इस अवसर पर श्री पासवान ने कहा कि मुझे बहुत गर्व हो रहा कि ऐसे महापुरुषों के जयंती के अवसर पर ट्राई साइकिल वितरण करने का शौभाग्य प्राप्त हुआ है। अब दिब्यनगजनो को दुसरों के सहारे नहीं रहना पड़ेगा आश्रित। इस ट्राई साइकिल से आप अपने मन से जहां चाहें आ- जा सकते हैं और कहा कि इससे कहीं भी आने-जाने के साथ साथ रोजगारपरक भी होगा। इस अवसर पर दिव्यांग जन सशस्तीकरण विभाग गोरखपुर के पुष्पेंद्र आर्या,रवि कांत पांडेय, उमेश चंद्र किरण,गोरख वर्मा, परमेश्वर, सागर शर्मा, महादेव,शम्भू, एसडीओ समाज कल्याण भास्कर मिश्रा,एडीओ पंचायत श्रीकृष्ण वर्मा,जेई एम आई इंद्रजीत वरुण, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामबृक्ष यादव,ग्राम प्रधान उमेश पासवान, पूर्व बीड़ीसी दयानंद पासवान,ग्राम पंचायत अधिकारी वकील, अमित श्रीवास्तव,असरफ, ओपी यादव, मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव एवं ब्लाक के समस्त कर्मचारी, सफाई कर्मी सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास