ईरान ने मतदाताओं को डराने, ट्रम्प को नुकसान पहुंचाने के लिए ईमेल भेजे- रैटक्लिफ

वाशिंगटन, 22 अक्टूबर (स्पूतनिक) अमेरिका के राष्ट्रीय खुफिया निदेशक जॉन रैटक्लिफ ने कहा है कि ईरान राष्ट्रपति चुनाव में अमेरिकी मतदाताओं को डराने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को नुकसान पहुंचाने के लिए ईमेल भेज रहा है।
श्री रैटक्लिफ ने बुधवार को यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमने इससे पहले भी ईरान को मतदाताओं को डराने, सामाजिक अशांति फैलाने और राष्ट्रपति ट्रंप को नुकसान पहुंचाने के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए ईमेल भेजते हुए देखा है।”
उन्होंने कहा कि अमेरिकी खुफिया विभाग ने ईरान की तरह रूस को ऐसा करते नहीं देखा है, लेकिन उन्होंने मतदाताओं के संबंध में कुछ जानकारी प्राप्त की है।
राम जितेन्द्र
स्पूतनिक


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास