एक मंच पर आने से ही व्यापारियों का उत्पीड़न रूकेगा - आर्य

सुलतानपुर, 15 अक्टूबर (वार्ता)। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने कहा कि व्यापारियों को अनेक संगठन बनाने के बजाय एक मंच पर एक होना पड़ेगा। तभी व्यापारियों का उत्पीड़न रुक सकेगा।
संगठन के महासचिव आलोक कुमार आर्य ने यहां कहा कि आज की पीढी यह समझती है कि हमने जो किया वही महत्वपूर्ण है किंतु उन्हे अपने पहले के लोगो के योगदान को नही भूलना चाहिए।
शहर के एक निजी होटल में दायित्व निर्धारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी दायित्वधारियों का सम्मान कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहू समाज के वरिष्ठ नेता राम कलप साहू ने की । मुख्य वक्ता राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के महासचिव ने कहा कि हमें उन बुजुर्गो के कार्यो को याद कर नये दायित्व को ग्रहण करना है। जब साधन नही था, विचारों में परिपक्वता भी नही थी। संघर्ष किया है तो व्यापारी संगठन खड़ा हुआ है। संघर्ष हमेशा वातावरण के अनुरूप होता है। आज ही हिस्सेदारी बदल कर तैयारी जोड़ें। तैयारी नही तो पकड़ नही होगीं।
उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति का अपना अपना संगठन खड़ा कर रहा हैं। इससे हम कमजोर हो रहे हैं। अगर सशक्त होंगे तो शासन-प्रशासन आपकी जायज मांग को सुनेगा और माननी ही पडेगी।
सं विनोद
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास