एसिड अटैक पीड़ित का हो रहा बेहतर इलाज

गोण्डा, 13 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के परसपुर इलाके के पसका गांव में हुये एसिड अटैक की पीड़ित बहनों को बेहतर उपचार के साथ सरकारी सहायता भी मुहैया करायी जा रही है।
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुये राज्य सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ।
जिलाधिकारी नितिन बंसल ने मंगलवार को यहां कहा कि पसका गांव में खुशबू (17) कोमल (12) और आंचल (8)पर कल रात सोते समय गांव के ही एक सिरफिरे शोहदे ने मामूली कहा सुनी के बाद एसिड फेंक चेहरा जलाने का प्रयास किया । खुशबू का चेहरा तीस प्रतिशत जला है ।
पुलिस शोहदे की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है । तीनों बहनों को बेहतर ट्रीटमेंट दिया जा रहा हैं ।
पीड़ितों को रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत क्षतिपूर्ति के अलावा अन्य सहायता भी मुहैया करायी जा रही है । जिलाधिकारी ने कहा परिजन की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है ।
सं विनोद
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास