गांव में विकास कार्यो की जांच के लिए भटक रहे सत्यवान,कैसे मिलेगा न्याय
गोला/गोरखपुर
विकास खण्ड गोला के ग्राम पंचायत डाड़ी खास निवासी सत्यवान सिंह ने अपने ग्राम सभा में हुए विकास कार्यो में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए नोटरी बयान हल्फ़ी के साथ मुख्यमंत्री से लगायत जिले के समस्त आला अधिकारियों से जांच की गुहार लगाई थी।लेकिन अभी तक ग्राम सभा तक कोई अधिकारी नही पहुचा। शिकायत कर्ता सत्यवान का कहना है कि हमारे ग्राम सभा में मनरेगा के धन का काफी दुरुपयोग हुआ है।फर्जी खाता खोलकर गांव के रसुख वाले लोग मनरेगा जाब कार्ड धारक है। जिनके खाते में रुपया डाला जाता है। मिट्टी का काम दिखा कर प्रधान द्वारा लाखों का हेर फेर कर लिया गया है। साहब मेढ़ बंधवाने और खेत बराबर कराने के नाम पर भी रुपया निकाला गया है। हद तो तब हो गई साहब जब सरकार द्वारा दिया गया काऊ सेड पात्र व्यक्तियों न देकर अपात्र को दिया गया है।गांव ओडीएफ हो गया है। लेकिन अभी तक शौचालय अपूर्ण पड़ा है। ऐसी तमाम शिकायतों को लेकर जिला से गोला ब्लॉक तक एक मोटी फाईल ले कर सत्यवान घुम रहे है। लेकिन अभी तक इनको सफलता नही मिल सकी। सत्यवान ने कहा कि एक बार गांव में प्रधान द्वारा कराए गए कार्य का निस्पक्ष जांच हो जाए।जो अभी तक सम्भव नही हो सका।वही जब ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पवन सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम अपने कार्य काल में जो भी कार्य कराये है।उसका फ्लेप कार्ड छपवा रहें है और गांव पर चस्पां करेंगे कि कितना धन किस कार्य पर खर्च किया हूं और गांव में मेरे कार्यकाल में कितना कार्य हुआ है यह सब जनता के बीच रख दूंगा जो भविष्य के लिए एक नजीर बनेगा।हमने गांव में विकास का कार्य कराया है।काऊ शेड सम्भवतः किसी गाँव मे बना हो जो भी कार्य हुए है ठोस और मजबूत हुए है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें