गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित

लखनऊ, 23 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2021-22 में गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रूपये प्रति कुन्तल निर्धारत किया है।
इस सम्बन्ध में केन्द्र सरकार द्वारा जारी आदेश के क्रम में राज्य सरकार ने भी न्यूनतम समर्थन मूल्य के आदेश किए हैं। अब किसान अपना गेहूँ 1975 रूपये प्रति कुन्तल की दर से विक्रय कर सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि रबी विपणन वर्ष 2020-21 में गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1925 रूपये प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया था। वित्तीय वर्ष 2021-22 में 50 रूपये की बढ़ोत्तरी की गयी है।
प्रदीप
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास