गिन्नी वेड्स सनी का नया गाना रूबरू रिलीज
मुंबई, 07 अक्टूबर (वार्ता) सोनी म्यूजिक इंडिया ने फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी' का गाना ‘रूबरू’ रिलीज कर दिया है।
यामी गौतम और विक्रांत मेस्सी स्टारर फिल्म के म्यूजिक पार्टनर सोनी म्यूज़िक इंडिया, श्रोताओं के लिए रूहानी सांग ‘रूबरू् लेकर आया हैं। इस गाने को कमाल खान ने अपनी रूहानी आवाज में स्वरबद्ध किया है। गाने को जान निसार लोनी ने कंपोज किया है और पीर जहूर ने लिखा है।
अभिनेता विक्रांत मेस्सी ने कहा, “गिन्नी वेड्स सनी के गाने एक दूसरे से बेहद अलग हैं। इसमें हर मूड के गाने थे। इस पूरे अलबम में ‘रूबरू’ मेरा पसंदीदा गाना है। मैं इस गाने के रिलीज होने का इंतज़ार कर रहा था। मैं कमाल खान, जान निसार लोनी और पीर जहूर का शुक्रिया अदा करता हूँ कि उन्होंने इतना रूहानी ट्रैक बनाया।”
प्रेम सतीश
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें