गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट द्विसाप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचलन 22 अक्टूबर से 01 दिसम्बर, 2020 तक

गोरखपुर 19 अक्टूबर, 2020: रेलवे प्रषासन द्वारा आगामी त्यौहारों में यात्री जनता की सुविधा हेतु  02165/02166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट द्विसाप्ताहिक पूजा विषेष गाड़ी का संचलन 22 अक्टूबर से 01 दिसम्बर, 2020 तक 12 फेरों के लिये किया जायेगा। इन गाड़ियों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।


मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार


                                       02165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा विषेष गाड़ी 22 अक्टूबर से 30 नवम्बर, 2020 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार एवं सोमवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 05.23 बजे प्रस्थान कर थाणे से 05.40 बजे, कल्याण से 06.08 बजे, इगतपुरी से 08.05 बजे, नासिक रोड से 08.45 बजे, मनमाड से 09.40 बजे, जलगांव से 11.20 बजे, भुसावल से 11.50 बजे, इटारसी से 17.10 बजे, जबलपुर से 20.50 बजे, कटनी से 22.10 बजे, दूसरे दिन सतना से 00.10 बजे, प्रयागराज जं. से 04.15 बजे, जंघई से 05.19 बजे, भदोही से 05.48 बजे, वाराणसी से 07.05 बजे, मऊ से 08.32 बजे, तथा देवरिया सदर से 10.17 बजे छूटकर गोरखपुर 11.25 बजे बजे पहुॅचेगी। वापसी यात्रा में 02166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा विषेष गाड़ी 23 अक्टूबर से 01 दिसम्बर, 2020 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को गोरखपुर से 15.45 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 16.32 बजे, मऊ से 18.00 बजे, वाराणसी से 20.20 बजे, भदोही से 21.00 बजे, जंघई से 21.28 बजे, प्रयागराज जं. से 23.30 बजे, दूसरे दिन सतना से 02.10 बजे, कटनी से 03.30 बजे, जबलपुर से 05.10 बजे, इटारसी से 09.05 बजे, भुसावल से 13.45 बजे, जलगांव से 14.15 बजे, मनमाड से 16.00 बजे, नासिक रोड से 17.00 बजे, इगतपुरी से 18.30 बजे, कल्याण से 20.30 बजे तथा थाणे से 20.54 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 21.30 बजे पहुॅचेगी।            


                इन विषेष गाड़ी में एसएलआरडी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 11, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04 एवं वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।


 


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास