गोरखपुर में काम में लापरवाही बरतने के आरोप में दो लिपिक निलंबित

गोरखपुर, 27 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गोरखपुर नगर निगम के दो लिपकों को काम में लापरवाही बरतने के आरोप में मंगलवार को निलंबित कर दिया गया है।
आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने सुबह साढ़े दस बजे रेंट विभाग का निरीक्षण किया। विभाग में तैनात लिपिक प्रेम प्रकाश सिह और राजेन्द्र प्रताप सिंह गायब मिले। बाद में दोनों के टैक्स विभाग के रिकार्ड रूम में मिलने पर नगर आयुक्त ने उन्हें फटकार लगायी गयी और निलंबित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने बताया कि लिपिक प्रेम प्रकाश सिंह पर लगे आरोपों की जांच संयुक्त नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार और राजेन्द्र सिंह पर लगे आरोपों की जांच उप नगर आयुक्त संजय शुक्ल करेंगे।
गौरतलब है कि निलंबित दोनों लिपिकों को पहले भी चेतावनी दी जा चुकी है और एक बार वेतन भी रोका जा चुका है।
उदय भंडारी
वार्ता
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास