गोरखपुर में सभी थानों में लगेंगे मीटर
गोरखपुर, 08 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के सभी थानों में अब बिजली के मीटर लगाये जायेंगे।
निजीकरण का प्रस्ताव वापस कराने के बाद बिजली विभाग ने राजस्व बढाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। शहर के थानों और पुलिस चाैकियों पर स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगने के कारण बिजलीकर्मी अभी इलेक्ट्रानिक मीटर लगायेगें। रोक हटने के बाद इन थानों में स्मार्ट मीटर लगा दिये जायेंगे।
बिजली निगम के सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि अभी थानों और पुलिस चौकियों पर मीटर अभी नहीं लगे हैं। कनेक्शन के लोड के आधार पर न्यूनतम बिजली का बिल जमा कराया जाता है। ज्यादातर जगहों पर एसी चलते हैं जिससे बिजली की खपत अधिक होती है। उन्होंने बताया कि अब मीटर लगने के बाद उपभोग के आधार पर बिल बनेगा। इससे राजस्व बढेगा और लाइन लास में कमी आयेगी।
उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आज बिजलीकर्मियों ने शहर के बख्शीपुर पुलिस चौकी पर मीटर लगाया गया। उन्होंने बताया कि अब राजस्व वसूल के लिए छापामारी अभियान तेज किया जायेगा और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
उदय भंडारी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें