गोरखपुर में ट्रेन की चपेट में आकर एयरफाेर्स कर्मी की मृत्यु

गोरखपुर, 05अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के नंदानगर रेलवे क्रासिंग पर सोमवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक एयरफाेर्स कर्मी की मृत्यु हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मध्यप्रदेश के सागर के रहने वाला पूरनमल (40) गोरखपुर में एयरफाेर्स स्टेशन पर तैनात थे। छुटटी लेकर लेकर साइकिल से अपने परिचित से मिलने नंदानगर गये हुए थे। वापसी में नंदानगर क्रसिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से पूरनमल की मौके पर मृत्यु हो गयी।
मृतक किराये का मकान लेकर रहते थे। कोरोना संक्रमण की वजह से अकेले बाहर रहने वाले सभी कर्मचारियों को एयरफोर्स के निविंग एरिया में बुला लिया गया था। मृतक अधिकारियों से अनुमति लेकर नंदानगर गये हुए थे।
राजकीय रेलवे पुलिस ने जेब में मिले पहचान पत्र की मदद से इसकी जानकारी एयरफोर्स के अधिकारियों को दी।
उदय भंडारी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास