ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में व्हाइट-वेस्टिंगहाउस की भागीदारी

नयी दिल्ली 13 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिकी उपभोक्ता उपकरण ब्रांड व्हाइट-वेस्टिंगहाउस ने त्योहारों के मद्देनजर 17 अक्टूबर से शुरू हो रही अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में अपनी सेमी-आटोमेटिक मशीनों की पूरी रेंज पर आकर्षक ऑफरों की पेशकश करने की घोषणा की है।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि सेमी-आटोमेटिक प्रीमियम अफोर्डेबल वाशिंग मशीन रेंज की शुरूआती कीमत 7 किलोग्राम क्षमता वाली मशीन के लिए मात्र 7299 रुपए है। वही 8 और 9 किलोग्राम की लोडिंग क्षमता वाली मशीन की कीमत क्रमशः 8799 रुपये और 9799 रुपए है।
व्हाइट-वेस्टिंगहाउस फेस्टिव सीजन में ग्राहकों के लिए ऑफर लेकर आया है। एचडीएफसी कार्ड धारकों को 10 फीसदी की अतिरिक्त तत्काल छूट दी जाएगी और अमेज़न के प्राइम मेंबरों के लिए सेल 16 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी।
व्हाइट-वेस्टिंगहाउस की भारत में ब्रांड लाइसेंसी एसपीपीएल की वरिष्ठ उपाध्यक्ष पल्लवी सिंह ने कहा कि उपभोक्ता और घरेलू उपकरण की बिक्री तथा ऑनलाइन बाजार में सकारात्मक संकेत है। यहां तक कि महामारी के दौरान और कोविड के पहले भी ग्राहकों में बढ़ती मांग को महसूस किया गया था। इस दृष्टि से देखा जाए तो इस सेक्टर को लाभ हुआ है। लोग अब स्वच्छता और बचत दोनों पर ज्यादा ध्यान देने लगे हैं और यहीं कारण है कि उपभोक्ता और व्हाइट-वेस्टिंगहाउस का सीधा संबंध दिखाई देता है। प्रीमियम वॉशिंग मशीनों की किफायती रेंज न केवल उपभोक्ता को सफाई के लिए बेहतर समाधान दे रही है, बल्कि इसे बहुत कम कीमतों पर भी दे रही है। ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का हिस्सा बनकर उनकी कंपनी बेहद उत्साहित हैं और इस वक्त वित्तीय तनाव महसूस कर रहे उपभोक्ताओं को कॉस्ट बेनिफिट देने में ख़ुशी महसूस कर रही है।
व्हाइट-वेस्टिंगहाउस एक 100 साल पुराना अमेरिकी उपभोक्ता उपकरण ब्रांड है। ब्रांड दुनिया भर के 45 से अधिक देशों में उपकरण बेचता है। कंपनी ने 1917 में कॉपमैन इलेक्ट्रिक स्टोव कंपनी का अधिग्रहण करके उपकरण निर्माण व्यवसाय में प्रवेश किया था।
शेखर
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास