हाथरस के आरोपियों का सिर कलम करने पर इनाम देने वाला नेता गिरफ्तार
बुलंदशहर, 04 अकटूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर पुलिस ने हाथरस आरोपियों का सिर कलम करने पर एक करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा करने वाले कांग्रेस नेता निजाम मलिक को गिरफ्तार कर लिया।
खुर्जा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया पिछले दिनों जब कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी हाथरस के लिए निकल रहे थे । उसी दौरान खुर्जा के कांग्रेस नेता निजाम मलिक ने हाथरस की घटना के गुनाहगारों का सिर कलम करने वालो को एक करोड़ रुपये का इनाम देने का एलान किया था। यह विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने पर खुर्जा पुलिस हरकत में आई और इसका संज्ञान लेते हुए निजाम मलिक को गिरफ्तार कर लिया ।
उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान में लेते हुए आरोपी नेता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सं त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें