हाथरस के एसपी समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित
लखनऊ 02 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस में हैवानियत की शिकार पीड़िता के मामले में शुक्रवार रात पुलिस अधीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर को मामले में लापरवाही बरतने और शिथिल पर्यवेक्षण के लिये निलंबित कर दिया।
उन्होने बताया कि इसके अलावा तत्कालीन पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री राम शब्द, चंदपा थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक जगवीर सिंह और हेड मोहर्रिर महेश पाल को निलंबित कर दिया ।
श्री अवस्थी ने बताया कि सभी निलंबित पुलिसकर्मियों का पालीग्राफ टेस्ट और नार्को टेस्ट कराया जायेगा। निलंबित पुलिस अधीक्षक के स्थान पर शामली के एसपी विनीत जायसवाल को हाथरस भेजा गया है।
प्रदीप
जारी वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें