हाथों को स्वच्छ बनाए रखने से दूर होगी बीमारी 

बढ़नी सिद्धार्थनगर
हमारे हाथों में न जाने कितनी गंदगी छिपी है। यह किसी भी वस्तु को छूने, उपयोग करने व कई तरह की रोजमर्रा के कामों की वजह से बनी रहती है। हाथों की इस गंदगी से हम अंजान रहते हैं। इसके चलते डायरिया, आंख और त्वचा संबंधी बीमारी होने का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए हाथों को स्वच्छ बनाए रखना जरूरी है। यह बातें शोहरतगढ़ के नीबी दोहनी गांव की प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका आयुषी कमल ने कही। वह वर्ल्ड हैंड वॉशिंग डे के अवसर पर सभी के लिए स्वच्छ हाथ थीम पर लोगों को जागरूक कर रही थी। उन्होंने कहा कि हाथों में गंदगी रोजमर्रा के कामों की वजह से होती है। यह गंदगी, बगैर हाथ धोए कुछ भी खाने-पीने से शरीर में पहुंच जाती है और कई तरह की बीमारियों को जन्म देती है। इसके लिए वर्ष 2008 में 15 के दिन वर्ल्ड हैंड वॉशिंग दिवस की स्थापना ही, तब से समुदाय को हाथों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाथ धुलने का सही तरीका 30 से 40 सेकेंड तक साबुन से छह चरणों में हाथ धोना चाहिए। इसमें सबसे पहले सीधे हाथ पर साबुन लगाकर रगड़ना, उसके बाद उल्टे हाथ, इसके बाद नाखून, फिर अंगूठा, उसके बाद मुट्ठी तथा अंत में कलाई धोनी चाहिए । इस तरह से अगर हम अपने हाथों को धुलेंगे तो निश्चित रूप से 90 प्रतिशत तक बीमारियों से बच सकते हैं। यह संक्रमण से बचाव का बहुत छोटा मगर प्रभावी कदम है। इस दौरान ह्रवाट्सएप ग्रुप के जरिए भी जागरूकता के मैसेज, वीडियों, भेजा गया। इस दौरान सहायक अध्यापिका भूमिका द्विवेदी, शिक्षा मित्र शिखा श्रीवास्तव व विद्यालय पर डीएलएड की ट्रेनिंग कर रहे छात्र मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास