हैण्डपम्प में उतरे करंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत
गोरखपुर।कैम्पियरगंज क्षेत्र के बैजनाथपुर में हैण्डपम्प में उतरे करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीया स्नेहा त्रिपाठी की मौत हो गयी।परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र के बैजनाथपुर निवासी दिवाकर त्रिपाठी की पुत्री 15 वर्षीया स्नेहा त्रिपाठी मंगलवार को करीब 11बजे हैण्डपम्प से पानी लेने गयी।हैण्डपम्प में टुल्लू पम्प भी लगा था।टुल्लू पम्प के सहारे हैण्डपम्प में लाईट उतर गयी थी।स्नेहा त्रिपाठी ने पानी निकालने के लिए हैण्डपम्प पकड़ा,करंट ने चपेट में ले लिया।करंट लगते ही स्नेहा की गिरकर हालत गम्भीर हो गयी।परिजन फौरन उसे लेकर कैम्पियरगंज सीएचसी पहुंचे।डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें