हरिद्वार कुम्भ मेला की तैयारी के मद्देनजर ऊपरी गंगा नहर एक माह तक रहेगी बन्द
लखनऊ,14 अक्टूबर (वार्ता) हरिद्वार (उत्तराखण्ड) में अगले साल आयोजित किये जाने वाले कुम्भ मेला की तैयारी के मद्देनजर ऊपरी गंगा नहर 15/16 अक्टूबर की मध्य रात्रि से एक माह के लिए 14/15 नवम्बर की मध्यरात्रि बन्द तक बन्द रहेगी।
सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग के विशेष सचिव मुश्ताक अहमद ने यह जानकारी दी। उन्होंनेे बताया कि गंग नहर को इस लिए बंद किया गया है जिससे नहर तल से सम्बन्धित सभी निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित घाटों के कार्यों तथा सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा नहर में आवश्यक मरम्मत के कार्य कराये जाने हैं। इसके लिए ऊपरी गंगा नहर 15 अक्टूबर मध्य रात्रि से 14 नवम्बर की मध्यरात्रि तक बन्द रहेगी।
उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में नौ अक्टूबर को जारी शासनादेश में कहा गया है कि नहर की बन्दी की अवधि में राज्य के सिंचाई विभाग से सम्बन्धित खण्डों द्वारा मरम्मत के सभी कार्य समय-सीमा के तहत गुणवत्तापूर्वक सम्पन्न कराने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि कराये जाने वाले कार्यों का प्रमाण तथा गंगा संगठन के तहत नहरों, माइनरों, रजवाहों की सिल्ट सफाई का विवरण, निकाली गयी सिल्ट की मात्रा आदि की नीलामी से प्राप्त धनराशि को राजकोष में जमा कराना होगा।
इस संबंध में मुख्य अभियन्ता गंगा (मेरठ) द्वारा नहर बन्दी समाप्त होने के एक पक्ष के उपरान्त शासन को अनिवार्य रूप से सूचित किया जायेगा।
त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें