हिन्दुस्तान को जन्नत बना कर रखना मुसलमानो के हाथ: रिजवी
लखनऊ 11 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने रविवार को कहा कि मुसलमान विदेशी इस्लामिक कट्टरता के दायरे से बाहर आये क्योंकि हिन्दुस्तान को जन्नत अथवा जहन्नुम बनाना कौम के हाथों में है।
श्री रिजवी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि मुसलमानों को विदेशी इस्लामिक कट्टरता के दायरे से बाहर आना होगा। उन्हे सोचना होगा कि वह हिन्दुस्तान को जन्नत बना कर रहना चाहते है अथवा इसे जहन्नुम बनाना चाहते हैं। मिसाल के तौर पर कश्मीर को धरती की जन्नत कहा जाता था लेकिन वहां के मुसलमानो ने इस्लामिक कट्टरता के कारण उसे जहन्नुम बना कर रख दिया।उन्होने कहा कि मुसलमानो को सोचना होगा कि वह हिन्दुस्तान को जन्नत बनाने के लिये इस्लामिक कट्टरता के आवरण का त्याग करें।
प्रदीप
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें