इसुजु माेटर्स ने लाँच किये बीएस 6 डी मैक्स रेगुलर और एस कैब
नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (वार्ता) हल्के व्यावसायिक एवं यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी इसुज़ु मोटर्स इंडिया ने आज भारत में बीएस 6 डी मैक्स रेगुलर कैब और डी मैक्स एस कैब लॉन्च किए।
कंपनी ने अपने व्यावसायिक वाहनों की रेंज का विस्तार करते हुए 1,710 किलोग्राम के पेलोड के साथ एक नए वैरिएंट डी-मैक्सा सुपर स्ट्रॉन्ग का संकलन किया है। 2.5 लीटर इसुज़ु 4जेए1 इंजन से लैस है। डी-मैक्स रेगुलर और डी-मैक्स एस-कैब स्पलैश व्हाइट और टाइटेनियम सिल्वर रंगों के साथ-साथ ऑल न्यू गैलेना ग्रे कलर में उपलब्ध होंगे।
कंपनी ने कहा कि नए डी-मैक्स सुपर स्ट्रॉन्ग की मुंबई में एक्स शोरूम कीमत 8,38,929 रुपये होगी। आगामी त्योहारी सीजन के लिए संपूर्ण डी-मैक्स रेंज की एक आकर्षक इंट्रोडक्टरी कीमत होगी।
शेखर
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें