जौनपुर में मल्हनी सीट पर सपा ही फिर से दर्ज करेंगी जीत: लाल बहादुर यादव

जौनपुर , 02 अक्टूबर(वार्ता)उत्तर प्रदेश के जौंनपुर में समाजवादी पार्टी(सपा) के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने आरोप लगाया कि हर मुद्दे पर फेल हो चुकी भाजपा सरकार अब सरकारी मशीनरी के जरिए उपचुनाव में जीत का सपना संजोये हुए है। सपा कार्यकर्ता सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस सपने को साकार नहीं होने देंगे। सपा उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी। यह सीट सपा की है और रहेगी।

जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने शुक्रवार को यहां कहा कि आज प्रदेश में कानून का राज नहीं रह गया है। बहिन बेटियां पूरी तरह से असुरक्षित हो गयी है। हाथरस, बलरामपुर, भदोही, आजमगढ़ गोरखपुर समेत जौनपुर में बेटियों के साथ अत्याचार, दुष्कर्म की घटनाओं ने बता दिया है कि भाजपा केवल बेटी बचाओ का नारा देती है जबकि सच यह है कि सरकार अपराधी बचाओ में जुटी हुई है। अपराध बढ़ रहे है खास कर महिला के आये दिन दुर्व्यवहार के मामले सामने आ रहे हैं। बेटियां आज असुरक्षित महसूस कर रही है। आज विकास पूरी तरह से ठप हो चुका है यह सरकार पूरी तरह से जन विरोधी सरकार साबित हुईं हैं। सरकार की कथनी करनी में बड़ा अन्तर है।

सं भंडारी

वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास