झाड़ियों में फेंक गए बॉक्स, खोलने पर निकली महिला की लाश
गोरखपुर। रोहिन नदी के मानीराम—कुदरिहा बंधे के किनारे गुरुवार की सुबह बॉक्स में महिला की डेड बॉडी मिली। महिला की गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई गई है। घटना की सूचना पर चिलुआताल के प्रभारी नीरज राय, गुलरिहा थाना के सरहरी चौकी इंचार्ज धनंजय राय और पीपीगंज थाना की पुलिस पहुंची। घटनास्थल पीपीगंज का बताया गया।
बंधे के नीचे पड़ा था बॉक्स, देखकर मचाया शोर--
गुरुवार की सुबह छह बजे आसपास के लोग बंधे पर टहलने गए। घोलहवा के पास उन लोगों ने देखा कि बंधे के किनारे एक बॉक्स पड़ा हुआ है। बॉक्स में महिला की लाश देखकर लोगों ने शोर मचाया। आसपास के गांवों के लोग पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सबसे पहले चिलुआताल पुलिस मौके पर पहुंची। गांव के लोगों ने बताया कि लाश वाली जगह पीपीगंज थाना क्षेत्र में पड़ती है। इसलिए पीपीगंज पुलिस को सूचना दी गई। उधर गुलरिहा पुलिस भी घटना की जानकारी पाकर मौके पर गई। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरविंद कुमार पांडेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए।
हत्या के कुछ देर बाद ही लगाया ठिकाने--
तीस साल से अधिक उम्र की महिला के बदन पर लाल छींटदार कपड़ा मौजूद था। छानबीन में पुलिस ने अनुमान लगाया कि गला दबाकर हत्या की गई है। महिला के कुछ कपड़े, गहने और दवाइयां भी एक झोले में मिला है। पुलिस कहना है कि फेंके जाने के आधे से एक घंटे पहले ही उसकी हत्या की गई है। कुछ लोगों ने कहा कि सुबह चार से पांच बजे के बीच एक टेंपो बंधे पर देखा गया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि टेंपो से आने वाले लाश फेंक गए हैं। शादीशुदा महिला की हत्या को लेकर तरह—तरह की चर्चा हो रही है।
“एक महिला की लाश मिली है। उसके संबंध में छानबीन की जा रही है। महिला की पहचान कराने की कोशिश चल रही है।”
अरविंद कुमार पांडेय— एसपी उत्तरी, गोरखपुर
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें