जिलाधिकारी ने दिया जल्द से जल्द पुल ठीक करवाने का आश्वासन


गोला/गोरखपुर
बड़हलगंज-दोहरीघाट पुल को लेकर भाजपा नेता व मुक्तिपथ के व्यवस्थापक महेश उमर ने जिलाधिकारी के विजेंद्र पांडियन से चर्चा कर पुल की दुर्दशा से रुबरु कराया जिस पर जिलाधिकारी ने जल्द पुल को ठीक कराने का आश्वासन दिया।रविवार को गोरक्षनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद भाजपा नेता व मुक्तिपथ के व्यवस्थापक महेश उमर ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर बड़हलगंज-दोहरीघाट पुल की टूटी पटरियों रेलिंग व जगह जगह बन चुके गड्ढों के कारण दिन-प्रतिदिन घट रही घटनाओं से रुबरु कराया। जिस पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुये जिलाधिकारी ने जल्द संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर पुल को सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया। साथ ही भाजपा ने नेता ने मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत गरीब बेटियों की होनी वाली शादी के विषय पर चर्चा किया जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक गांवों में पांच-पांच शादियों को लेकर मंथन किया जा रहा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास