कानून व्यवस्था सुधारने पर ध्यान दे योगी सरकार : मायावती
लखनऊ 16 अक्टूबर (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने बलिया की घटना की भर्त्सना करते हुये शुक्रवार को कहा कि योगी सरकार को कानून व्यवस्था की बदतर हालत में सुधारने पर ध्यान देना चाहिये।
सुश्री मायावती ने ट्वीट किया “ यूपी में बलिया की हुई घटना अति-चिन्ताजनक तथा अभी भी महिलाओं व बच्चियों पर आयेदिन हो रहे उत्पीड़न आदि से यह स्पष्ट हो जाता है कि यहाँ कानून-व्यवस्था काफी दम तोड़ चुकी है। सरकार इस ओर ध्यान दे तो यह बेेहतर होगा। बीएसपी की यह सलाह।”गौरतलब है कि गुरूवार को बलिया में पुलिस की मौजूदगी में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सिलसिले में पुलिस प्रशासन के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया था।
प्रदीप
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें