करोड़ों लोगों के जीवन में मील का पत्थर साबित होगी स्वामित्व योजना: मोदी

नयी दिल्ली 10 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को संपत्ति कार्ड के वितरण का रविवार को शुभारंभ होगा और यह इन लोगों के जीवन में मील का पत्थर साबित होगी।

श्री मोदी ने इस योजना की शुरूआत से पहले शनिवार को टि्वट कर कहा , “ कल का दिन ग्रामीण भारत के लिए एक बड़ा सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला है। सुबह 11 बजे स्वामित्व योजना के अंतर्गत संपत्ति कार्ड के वितरण का शुभारंभ किया जाएगा। यह योजना करोड़ों भारतीयों के जीवन में मील का पत्थर साबित होगी। ”

एक अन्य टि्वट में उन्होंने कहा , “ स्वामित्व योजना के तहत चरणबद्ध तरीके से देश के लगभग 6.62 लाख गांवों के लोगों को प्रॉपर्टी कार्ड दिए जाएंगे। ग्रामीणों को अपनी संपत्ति के स्वामित्व का आधिकारिक दस्तावेज मिलेगा, जो उन्हें सशक्त बनाएगा। इसके माध्यम से वे बैंक लोन सहित कई वित्तीय सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे।”

उल्लेखनीय है कि श्री मोदी रविवार को वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से पंचायती राज मंत्रालय की इस योजना की शुरूआत करेंगे।

संजीव

वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास