कस्बे में लगातार हो रही मौत से नगर के लोग दहशत में 

बढ़नी सिद्धार्थनगर 
बीती रात को कस्बे के निवासी रवि साहू का गोरखनाथ अस्पताल में इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी । लगातार हो रही मौतों से नगर के लोग दहशत में है ।
मिली जानकारी के मुताबिंक नगर पंचायत वार्ड नम्बर 8 के निवासी रामप्रसाद के पुत्र राजू साहू का पेट में दर्द हो रहा था । परिजनों ने इलाज के लिए गोरखपुर गोरखनाथ अस्पताल में भर्ती कराया था । शुक्रवार को जांच के लिए नम्बर लगा था । लेकिन उससे पहले बीती रात को मौत हो गयी । कस्बे में मौत की खबर सुनते ही लोगो द्वारा युवक की मौत को डेंगू से जोड़ रहे है । 
गौरतलब है की डेंगू कस्बे में अपनी कहर बर्फा रहा है । जिससे आधा दर्जन से अधिक लोगो की मौत हो गयी । तो वही सैकड़ो की संख्या में लोग बीमार है । लोगो ने बताया की स्वास्थ्य महकमा अगर समय से जागा होता और इलाज की व्यवस्था की जाती तो इतनी मौते नही होती । आधा दर्जन मौत होने के बावजूद जिले के स्वास्थ्य मंत्री को कोई फ़िक्र ही नही है । कस्बे में संक्रमित लोगो में प्लेटलेट्स का कम होना जांच का विषय है । वही लोगो द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है की पानी  से तो नही लोगो का प्लेटलेट्स कम हो रहा है । बहरहाल स्वास्थ्य विभाग व आलाधिकारी को मामले को गम्भीरता से लेते हुए हर बिन्दुओ पर जांच करनी चाहिए ताकि आने वाले दिनों में हो रही मौतों को रोक सके ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास