खेल से स्वस्थ रहता है शरीर: सुनील पासवान 

चरगावां विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान ने बांसगांव लोकसभा के पूर्व सांसद स्व० श्री राजनारायण पासी जी के स्मिर्ति में महुआडाबर में डे-नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट परसाडाड़ प्रिमीयर लीग का शुभारंभ किया।


पिपरौली विकास खण्ड के अंतर्गत महुआडाबर में  परसाडाड़ प्रिमीयर लीग डे/नाइट क्रिकेट मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि चरगावां विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान ने किया।सर्व प्रथम मुख्य अतिथि ने स्व० राजनारायण पासी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर जय माता दी क्रिकेट क्लब गहिरा और ओम साईं क्रिकेट क्लब रामपुर मलौली  के बीच खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके बैटिंग कर मैच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को और दर्शकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि ये धरती स्व० राजनारायण पासी जी के रूप में जानी जाती है खेल के साथ ही साथ सदैव हम सभी के आदर्श के रूप में याद किये जाते रहेंगे और खेल मैदान से हर यूआ पीढ़ी उनके आदर्शों को नमन करते हुये भारत मे अपना स्थान प्राप्त करेंगे हर खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए इससे सिर्फ शरीर ही स्वस्थ नही रहता बल्कि कोविड 19 महामारी से बचने के लिए भी डाक्टरों द्वारा योगा और किसी भी खेल के माध्यम से फिट रहने की जरूरत है  खेल भी किसी योगा कम नहीं है। हम फिट तो मेरा भारत देश हिट। मैच के अंत मे ओम साई क्रिकेट क्लब द्वारा सातवे ओभर में ऑलआउट कर 06 रन से जीत दर्ज कर मैन ऑफ द मैच प्रशांत श्रीवास्तव 04 विकेट लेकर रहे । इस अवसर पर आयोजक मंडल के गुड्डू पासी,सचिन पासी,शुभम पासी,आकाश पासी,आर्यन पासी, आनंद पासी,सोनू सिंह,अनूप यादव, अमरजीत यादव, इंद्रजीत यादव,संदीप पासवान,पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामबृक्ष यादव,ग्राम प्रधान रामपुर सतीश लाल श्रीवास्तव, दयानंद पासवान, मिंटू मिश्रा उर्फ पंकज, प्रधान उमेश पासवान, प्रधान संदीप कुमार,पूर्व प्रधान रामदरश, बबलू श्रीवास्तव, ओपी यादव, पप्पू यादव, रमजान अली,मनोज कुमार, विवेक श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास