खुल गये आज से मल्टीप्लेक्स और सिनेमा घर
लखनऊ 15 अक्तूबर (वार्ता) केंन्द्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार उत्तर प्रदेश के मल्टीप्लेक्स और सिनेमा घर आज से खुल गये ।हालांकि कुछ सिनेमा घर मालिक कल शुक्रवार से इसे खोलेंगे ।
मल्टीप्लेक्स और सिनेमा घरों में तीन शो में फिल्में दिखाई जायेेगी । सामान्य दिनों की तरह मल्टीप्लेक्स में ज्यादा शो नहीं होंगे । हर शो के बाद हॉल को सेनेटाइज करना होगा ।
हॉल में गाइडलाइन के अनुसार आधे दर्शक ही जा सकेगें ।मास्क सभी के लिये जरूरी होगा । बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जायेगा । मल्टीप्लेक्स और सिनेमा घर मालिक को टिकट दर नहीं बढ़ाने को कहा गया है ।
विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें