किसान रेल से फलों-सब्जियों की ढुलाई में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी

नयी दिल्ली ,13 अक्टूबर (वार्ता) अधिसूचित फलों एवं सब्जियों की किसान रेल से ढुलाई पर किराये में 50 प्रतिशत की मिलेगी जिसका भार खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय वहन करेगा।
यह छूट मंत्रालय की ‘ऑपरेशन ग्रीन्स - टॉप टू टोटल’ योजना के तहत दी जायेगी और इस योजना में अधिसूचित सभी फलों एवं सब्जियों पर लागू होगी।
रेलवे ने सभी जोन के मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधकों को लिखा है कि वे तत्काल प्रभाव से सभी अधिसूचित फलों एवं सब्जियों की ढुलाई पर किराये में 50 प्रतिशत की छूट दें। इसके लिए आरंभ में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय रेलवे को 10 हजार करोड़ रुपये की राशि देगा। एक बार पूरी राशि उपयोग कर लेने के बाद और राशि जारी की जायेगी।
रेलवे बोर्ड में मालवहन विपणन निदेशक मुदित चंद्रा ने कहा है कि सभी रेलवे स्टेशनों पर मुख्य पार्सल निरीक्षक की जिम्मेदारी होगी कि सिर्फ अधिसूचित फलों एवं सब्जियों के मालभाड़े में ही छूट दी जाये।
अजीत जितेन्द्र
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास