किट घोटाले की जांच में डीपीआरओ और दो लिपिक संदेह के घेरे में
सहारनपुर, 4 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में लाखों रूपए की सफाई किट की खरीद की जांच में खुलासा हुआ है कि इस मामले में डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद के साथ पंचायतराज विभाग के लिपिक राकेश और रविंद्र आरोपी पाए गए है।
देवबंद के भाजपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष रामपाल पुंडीर की शिकायत पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जिले के पांच उपजिलाधिकारियों एसडीएम सदर अनिल सिंह, एसडीएम रामपुर देवेंद्र पांडे, एसडीएम नकुड हिमांशु नागपाल, एसडीएम बेहट दीप्ति देव यादव और एसडीएम देवबंद राकेश कुमार ने जांच सौंपी थी। जांच में पाया गया कि जो किट पंचायत राज विभाग ने खरीदी थी। बाजार में उसकी कीमत ढाई हजार रूपए है। जबकि विभाग ने प्रति किट 5200 रूपए का भुगतान सरकारी रिकार्ड में दिखाया है।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने आज बताया कि जांच में सभी पांचों एसडीएम ने आरोपो की पुष्टि की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सं प्रदीप
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें