कोरोना के कारण मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अगले वर्ष संभव
गोला/गोरखपुर
कोरोना वायरस के कारण मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस साल शादी का आयोजन मुश्किल है। उम्मीद है कि अगले वर्ष अब गरीब बेटियों के हाथ पिले हो पायेंगे।विगत 11 वर्षों से जनसेवा संस्था के माध्यम से हजारों गरीब बेटियों की शादी कराने वाली संस्था के पदाधिकारियों ने लखनऊ में जिले के प्रभारी व समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री से उनके आवास पर मुलाक़ात कर शादी को लेकर गरीब बेटियों के पिता का दर्द साझा किया। जनसेवा संस्था के अध्यक्ष महेश उमर उपाध्यक्ष श्रीकांत सोनी व महामंत्री संतोष जायसवाल ने मंत्री श्री शास्त्री से कहा कि सैकड़ों लोग अपनी बेटियों की शादी के लिए संस्था से संपर्क कर रहें हैं। मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि सरकार गरीब पिता व बेटियों का दर्द समझती है। हम उम्मीद कर रहें हैं कि आगामी नव वर्ष में सामूहिक विवाह योजना का आयोजन कर पायें। मंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम का रूप भी अब कोरोना की वजह से पूरी तरह बदला हुआ रहेगा जिसमे सामजिक दुरी का पालन सेनिटाइजेशन की व्यवस्था आदि शामिल रहेंगी।जनसेवा के अध्यक्ष महेश उमर ने बताया कि मंत्री श्री शास्त्री ने बीते वर्ष बड़हलगंज में हुये वृहद् सामूहिक विवाह कार्यक्रम को याद करते हुये कहा कि यह सरकार की एक अच्छी पहल के साथ ही हमारी गरीब पिता व बेटियों के भविष्य की चिंता को दर्शाता है तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जनपद में जनसेवा संस्था के सहयोग से विगत तीन वर्षों से जो आयोजन हो रहा है वह दूसरे जिलों के लिए एक नई आशा की किरण प्रदान करता है। उन्होंने संस्था के सदस्यों को बधाई देते हुये कहा कि "बेटियां बोझ नहीं हमारी जिम्मेदारी हैं" कथन को आप सभी ने बखूबी कर दिखाया हैं, जिससे अन्य सामर्थ्यवान लोगों को आगे आकर मदद करने की प्रेरणा देता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें