कोयला खदान कर्मियों को अब ‘सुनिधि’ पर मिलेगी भविष्य निधि और पेंशन संबंधित जानकारी

नयी दिल्ली 02 अक्टूबर (वार्ता) कोयला खान भविष्य निधि संगठन (सीएमपीएफओ) ने कोयला खदान कर्मियों को भविष्स निधि और पेंशन से जुड़ी सभी जानकारियां एक प्लेटफॉर्म पर मुहैया कराने के लिए आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर सुपिरियर न्यू जेनरेशन इंफॉर्मेशन एंड डाटा हैंडलिंग इनिशिएटिव (सुनिधि) का शुभारंभ किया।
सीएमपीएफओ ने आज बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान का हिस्सा है। इसका शुभारंभ आज सीएमपीएफओ के धनबाद स्थित मुख्यालय में किया गया। इस अवसर पर कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के तीन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के भविष्य निधि और पेंशन संबंधी दस्तावेजों का निपटान किया गया।
इस अवसर पर कोला सचिव अनिल जैन, कोल इंडिया के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, कोयला मंत्रालय में संयुक्त सचिव बी पी पति, बीसीसीएल के प्रबंध निदेशक गोपाल सिंह और सीएमपीएफओ के न्यासी बोर्ड के सदस्य रामवतार अलगांवकर के अलावा सीएमपीएफओ के कई वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअली उपस्थित रहे।
सीएमपीएफओ के मुताबिक सुनिधि एक महत्वाकांक्षी सूचना प्रौद्यागिकी परियोजना है, जहां भविष्य निधि और पेंशन फंड से संबंधित सभी कार्यों का डिजिटलीकरण किया गया है। यह सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन हैदराबाद के डाटा सेंटर से संचालित है। सीएमपीएफओ के सभी 23 कार्यालय इस डाटा सेंटर से जुड़े हैं। सुनिधि आज से पूर्ण संचालन में है।
अर्चना
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास