कुशीनगर में मंत्री के वाहन पर हमला ,आधा दर्जन गिरफ्तार

कुशीनगर।
 उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री राजेश्वर सिंह अपने लाव लश्कर के साथ फाजिलनगर इलाके में चीन बॉर्डर पर तैनात सैनिक की हुई मौत के मामले में कुशल क्षेम जानने के लिए पहुंचे हुए थे। परिजनों का कहना था कि मृतक को शहीद का दर्जा दिया जाए, जिसे लेकर मंत्री ने गंभीरता जताई और उन्होंने परिवार को ढाढस बढ़ाते हुए कहा कि यह विभागीय जांच का विषय है ,जांच जैसे ही आएगी उस मुताबिक मृतक को दर्जा दे दिया जाएगा। इस दौरान वह लौट रहे थे कि कुछ अराजक तत्वों ने उनके वाहन पर की ईंट पत्थर से हमला कर दिया तथा उनके ड्राइवर से हाथापाई की ,इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल काम हो गया था ।मंत्री के ड्राइवर की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास