मान्यवर कांशीराम साहब का मनाया गया परिनिर्वाण दिवस
गोला/गोरखपुर
गोला ब्लाक के ग्राम सभा सुरदापार शुक्ल में अंबेडकर सेवा समिति बाहपुर द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें परम पूज्य मान्यवर कांशीराम साहब का 14 वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बामसेफ पश्चिम बंगाल के मण्डल प्रभारी राम सागर प्रसाद व अंबेडकर सेवा समिति के सदस्यों के साथ कांशीराम राम साहब के चित्र पर नमन करते हुए फूल माला अर्पित कर सभा की शुरूआत किया गया।सभा को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि श्री प्रसाद ने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब ने गौतम बुद्ध व डॉ भीमराव अंबेडकर केे मिशन को आगेेे बढ़ाने के लिए बहुजन हिताय बहुजन सुखाय को साकार करनेे के लिए डीएस फोर बामसेफ बहुजन समाज पार्टी तक बनाया और कहा कि सच्चे अनुवाई बहुजन हिताय बहुजन सुखाय को ही मान कर उस पर कार्य करेेंगे।मान्यवर काशीराम साहब का सपना था कि जो सदियों से दबाए कुचले गए हैं इस भारतवर्ष में उनको सत्ता की चाबी दिया जाए और गरीबों की मदद हो सके इन्हीं विचारों को आत्मसात कर चलना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन करतेेेे हुए श्रामणेन रुदल बौद्ध है नेे कहा की महाभरूणिक गौतम बुद्ध ने जो बात कहा कि चलत भिक्खवे चारिकम बहुजन हिताय बहुजन सुुुखाय इन्हीं बातोंं को काशीराम साहब ने अपने प्राण देकर भी साकार किए और सोई कौम को जगाए। इन्होंने तमाम लोगोंं को संसद और विधान सभाओं में भेजने का काम किया। कार्यक्रम में पूर्व आयकर अधिकारी रामनिवास पूूूूर्व प्रधान गब्बू लाल अधिवक्ता प्रमोद सहित आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम केे आयोजक विरेन्द्र कुमार और बबलू मिस्त्री ने आए हुए आगंतुओं के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान शैलेश नायक रणविजय भीम यादव राम सिंहासन विशाल तेरस अमरनाथ दीपू जयचंद सुदामा राधेश्याम पुरुषोत्तम हरिवंश आनंद कुमार नितेश गौतम अर्जुन महेंद्र प्रताप बृजेश दुर्ग विजय अमन राजू बिन्दु सुरसती उषा किस्मती चंपा लालमती गीता अमरावती सहित समस्त मूलनिवासी समाज मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें