मारपीट की आरोपी प्रधानाध्यापिका समेत तीन अध्यापिकाएं निलंबित

गोंडा, 07 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के नवाबगंज क्षेत्र में संचालित सराय हर्रा कंपोजिट विद्यालय में हुई मारपीट के मामले में प्रथमदृष्टया दोषी पाये जाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापिका समेत तीन अध्यापिकाओं को निलंबित कर दिया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.इंद्रजीत प्रजापति ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवाबगंज इलाके के कंपोजिट स्कूल सराय हर्रा में प्रधानाध्यापिका कैलाशवती दूबे और सहायक अध्यापिका सर्च वर्मा के मध्य स्कूल की उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर बनाने को लेकर तीन दिन पूर्व हुये विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। घटना के दौरान एक अन्य सहायक अध्यापिका ममता पाण्डेय भी मौके पर मौजूद थी ।
उन्होनें बताया कि विद्यालय परिसर में हुई घटना की शिकायत की जांच कर रही उपजिलाधिकारी तरबगंज व खंड शिक्षा अधिकारियों की दो सदस्यीय टीम की रिपोर्ट के आधार पर फिलहाल अनुशासनहीनता करने की प्रथमदृश्यता दोषी पायी गयी आरोपी प्रधानाध्यापिका समेत तीनों शिक्षिकाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया हैं ।
सं त्यागी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास