मायावती ने खरगौन में आदिवासी बालिका के साथ गैंग रेप की निंदा की

लखनऊ 02 अक्तूबर (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने मध्यप्रदेश के खरगौन में एक आदिवासी बालिका के साथ हुये सामूहिक बलात्कार की निंदा की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की ।

सुश्री मायावती ने आज यहां ट्वीट कर कहा कि मध्यप्रदेश के खरगौर में आदिवासी बालिका के साथ हुये गैंग रेप जैसे जघन्य अपराध की खबर अति निंदनीय और चिंताजनक ।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला शोषण और उत्पीड़न के मामले में गंभीर और संवेदनशील हो तत्काल सख्त कदम उठाये ।बीएसपी की यह मांग है ।

विनोद

वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास