मदिरालय रात दस बजे तक खोलने की अनुमति का स्वागत

लखनऊ 27 अक्टूबर (वार्ता) शराब विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेश में शराब की दुकानों के बंद होने की समय अवधि दस बजे रात तक किए जाने का का स्वागत किया है।
इससे पहले शराब की दुकानसुबह दस बजे से रात्रि नौ बजे तक खुलती थी।
एसोसिएशन के महामंत्री कन्हैयालाल मौर्या ने बताया प्रदेश के हजारों लाइसेंस यू ने आबकारी विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग पत्र देकर दुकानों के समय अवधि बढ़ाने की मांग थी। समय अवधि कम होने से निर्धारित कोटा उठाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
उन्होने कहा कि त्योहारों को देखते हुए यह निर्णय उचित है। प्रदेश के सभी लाइसेंसी इस निर्णय का स्वागत करते है।
प्रदीप
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास