माई कोटडी के महिमा अपार सजनी चलो पूजा आई दरबार सजनी गुलाब तिवारी के गीतों पर झूम उठे श्रोता

खजनी सर्वप्रथम भजन संध्या का प्रारंभ गायक  किशन तिवारी द्वारा गणेश वंदना जय गणेश जय महादेवा माता पार्वती पिता महादेवा से भजन संध्या का प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ।
अंतरराष्ट्रीय गायक मां के परम साधक पंडित गुलाब त्रिपाठी के गाना आई नवरात्र मैया माई के दिनवा कलसा बाजार ले आवा पिया रूपवा सजावल खातिर चुनरी ले आई नवरात्र मैया माई के दिनवा कलसा बाजार ले आवा पिया रूपवा सजावल खातिर चुनरी ले आई के गाने पर आए हुए सभी श्रोत्रा गण झूम उठे और ताली बजा कर गायकार का उत्साह वर्धक किए।
अनिकेत शर्मा द्वारा गाया हुआ देवी गीत गई या  के गोबरा से अंगना लीपावली पांडे जी चउका पुरउली।
वही मां के भक्त गायक हैप्पी दुबे के गाने पर सभी दर्शकों को नाचने और ताली बजा कर माताजी का जयकारा लगाने लगे।
मां की परम गायिका सृष्टि मिश्रा द्वारा गाए गीत के बोल सुन कर उपस्थित श्रोता मंत्रमुग्ध होकर "जय माता की" का जयघोष करते हुए झूम उठे और खडे होकर नाचने लगे|
खजनी कस्बे में रूद्रपुर स्थित हनुमान मठ पर रविवार को संध्या भजन का कार्यक्रम रखा गया था।
कार्यक्रम के आयोजक संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यहां पर लगातार हर साल माताजी का जगराता होता है 17 साल हो चुका है इस साल कोविड-19 के देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भजन संध्या का प्रोग्राम सकुशल संपन्न हुआ।
भंडारा व विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन इस साल नहीं किया गया है वही एक छोटा सा प्रोग्राम भजन संध्या का रखा गया था  हनुमान मठ रुद्रपुर खजनी पर जो क्रमशः हर साल प्रोग्राम होता रहा है उस का सिलसिला जारी रहे सभी मां के परम भक्तों ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के से जल्द निजात मिले सभी भक्तों ने माता रानी से आशीर्वाद मांगा है।
कार्यक्रम चलने तक सभी आए हुए श्रोता अंत तक जमे रहे और भक्ति श्रद्धा तथा उत्साह के साथ देवी गीतों और भजनों का आनंद लिया|
कार्यक्रम के प्रबंधक विमलेश तिवारी, मृत्युंजय राम त्रिपाठी गौरी शंकर वर्मा महामाया राम त्रिपाठी राजगुरु गुप्ता राहुल त्रिपाठी प्रिंस शुक्ला  अन्य मां के भक्त रहे मौजूद।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास