नामांकन के अंतिम दिन 65 ने भरे पर्चे
लखनऊ 16 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर तीन नवम्बर को होने वाले उपचुनाव के लिये नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को 65 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किये जिन्हे मिलाकर अब कुल 132 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।
नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को की जायेगी जबकि नाम वापसी की आखिरी तारीख 19 नवम्बर है। अमरोहा की नौगांव सादात में 22,बुलंदशहर मे 19,फिरोजाबाद की टूंडला विधानसभा सीट पर 14,उन्नाव की बांगरमऊ सीट पर 15, कानपुर के घाटमपुर में 19,देवरिया में 21 और जौनपुर के मल्हनी में फिलहाल 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।
शुक्रवार को अमरोहा में समाजवादी पार्टी (सपा) के जावेद अब्बास समेत 11 ने नामांकन दाखिल किया। टूंडला में भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर समेत 14 ने पर्चे भरे। बांगरमऊ में भाजपा के श्रीकांत कटियार और सपा की वंदना पाल ने नामांकन दाखिल किया। बुलंदशहर में बीजेपी के मो यामीन और ऊषा पिरोही समेत 19 ने,घाटमपुर में कांग्रेस के रामदास ,नवीन कुमार समेत 19 ने, देवरिया में सात और मल्हनी में 10 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।
प्रदीप
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें