नगर पंचायत में सफाई कर्मचारियों द्वारा किया गया दवा छिड़काव ,साफ़ सफाई 

बढ़नी सिद्धार्थनगर 
नगर पंचायत में डेंगू बिमारी को देखते हुए सफाई जैसे चुनौतीपूर्ण कार्य को अंजाम देने में सफाई कर्मी पूरी शिद्दत के साथ लगे हैं। कुछ इसी तरह का नजारा रविवार को नगर पंचायत में देखने को मिला। नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ अपने कार्यों को अंजाम देते दिखाई दिए ताकि नगर पंचायत गंदगी मुक्त रह सके। डेंगू बिमारी को देखते हुए नगर में फागिंग कराया गया और नालियो का सफाई किया गया तो वही युद्धस्तर पर दवा का छिड़काव किया । ताकि साफ-सफाई में कहीं कोई कमी न रहने पाए। इस दरम्यान  साफ-सफाई का जिम्मा संभालने वाले सफाई कर्मचारी वार्ड 7 डिहवा पर नाली का सफाई करते हुए  देखने को मिला। इस दौरान फागिंग दवा का छिड़काव  साफ़ सफाई का जायजा एसडीएम शोहरतगढ़ अनिल कुमार ने लिया और दवा का छिड़काव व साफ़ सफाई को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।मौके पर चेयरमेन निसार अहमद ढेबरुआ कोतवाली इंस्पेक्टर तहसीलदार सिंह चौकी प्रभारी महेश सिंह भी रहे ।
इस सम्बन्ध में अधिशाषी अधिकारी राजन कुमार गुप्ता ने बताया की नियमित साफ-सफाई व कूड़े के निस्तारण का काम किया जा रहा है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर फौरी तौर पर सफाई कर्मियों की टीम भेज कर सफाई का काम चल रहा है। इसके अलावा वार्डों में सफाई करने के काम में  कर्मचारी लगाए गए है। डेंगू को देखते हुए  दवा का छिड़काव फागिंग आदि कराया जा रहा है । नगर पंचायत का प्रयास है कि लोग साफ-सुथरे माहौल में रहें । जिससे जैसी डेंगू जैसी बिमारी  नगण्य हो जाए।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास