नगरपंचायत उनवल को मिलेगी अब अतिक्रमण से मुक्ति
उनवल-खजनी थाना क्षेत्र के नगरपंचायत उनवल को अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने का युवाओं का प्रण रंग ला रहा है।लोग अब खुद अपने द्वारा अतिक्रमण जो उनवल के विकास में बाधक बना हुआ है उसे पहल कर हटवाना चाह रहे है।हमारे युवा साथी श्रीप्रकाश गुप्ता जी ने बताया कि मैंने जब अतिक्रमण वाला पोस्ट पढ़ा तो उससे बहुत प्रभावित हुआ और खुद जाकर चेयरमैन चाचा जी (उमाशंकर निषाद)से अपनी दुकान के सामने का स्लैब तोड़ने की पहल की । आप युवाओ से मेरा अनुरोध है कि आपभी इस मुहिम से जुड़े और लोगो को भी जोड़े क्योकि यह आपकी नगरपंचायत है।वार्ड नं 4 और 8 में आज अतिक्रमण हटवाया जा रहा है वहा के युवाओं सहित आम जन का अबतक पूरा सपोर्ट मिल रहा है। इस सराहनीय कार्य के लिए वार्ड के सभासद गड़ व अन्य गड़मान्य लोगो सहित नगरअध्यक्ष उमाशंकर निषाद जी,अधिशाषी अभियंता ईओ मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित उनकी पूरी टीम बधाई के पात्र है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें