नौ दिन तक मां की उपासना का पर्व कल से

लखनऊ 16 अक्तूबर (वार्ता) शक्ति की देवी मां दुर्गा की उपासना का पर्व शारदेय नवरात्र कल 17 अक्तूबर से पूरे देश में शुरू हो रहा है ।कल कलश स्थापना के साथ ही नौ दिन तक मां की गुणगान शुरू हो जायेगा । नवरात्र की शुरूआत शनिवार को होने क वजह से मां दुर्गा इस बार घोड़े पर सवार हो के आ रही हैं ।दुर्गा मंदिरों में कोरोना संक्रमण रोकने के उपाय के साथ मां के दर्शन होंगे ।मां के आने और जाने की सवारी दिन के हिसाब से तय होती है । ऐसी मान्यता है कि यदि नवरात्र शनिवार और मंगलवार से शुरू हो तो मां घोड़े पर सवार हो के आती हैं । रविवार और सोमवार को शुरू होने पर हाथी पर आती हैं जबकि गुरूवार और शुक्रवार होने पर डोली में सवार हो के आती हैं ।24 टकतूबर को अष्टमी और नवती दोनो है । लिहाजा नौ दिन व्रत रखने वाले 24 तक व्रत रखेंगे । 25 अक्तूबर को दिन में 11 बजे तक नवमी है । उसके बाद दशमी शुरू हो जायेगी ।उततर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस बार मां की छोटी मूर्तियों की मांग ज्यादा है क्योंकि सरकार ने बड़ी मूर्ति की स्थापना पर प्रतिबंध लगा दिया है । पंडाल का दायरा भी छोटा किया गया है । चार से पांच फिट की मूर्तियों की मांग ज्यादा है ।
जगह जगह रामलीला की तैयारी चल रही है और भाग लेने वाले कलाकार अभ्यास में जुटे हैं ।

विनोद

वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास