निजी ट्रेनों के परिचालन के लिए आये 120 आवेदन

नयी दिल्ली, 07 अक्टूबर (वार्ता) निजी ट्रेनों के परिचालन की निविदाओं के जवाब में 15 कंपनियों से रेलवे को 120 आवेदन प्राप्त हुये हैं।रेलवे ने 12 क्लस्टरों में 140 मार्गों पर सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत निजी ट्रेनें चलाने के लिए 01 जुलाई को ‘रिक्वेस्ट फॉर क्वालिफिकेशन’ (आरएफक्यू) आमंत्रित किया था। सभी क्लस्टर मिलाकर निजी कंपनियों को कुल 151 अत्याधुनिक ट्रेनें लानी होंगी। ट्रेनों के परिचालन में निजी कंपनियों को अनुमति देने से रेलवे के क्षेत्र में 30 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की उम्मीद है।रेलवे ने बताया कि आज आरएफक्यू आज खोले गये। बारह क्लस्टरों के लिए जारी अलग-अलग निविदाओं के जवाब में 14 भारतीय और स्पेन की एक कंपनी समेत कुल 15 आवेदकों से 120 आवेदन प्राप्त हुये हैं। आवेदकों में एलएंडटी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट लिमिटेड, जीएमआर हाईवेज लिमिटेड, भेल और भारतीय रेलवे पर्यटन एवं खानपान निगम (आईआरसीटीसी) शामिल हैं।

अजीत जितेन्द्र

जारी वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास