न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था रहेगी जारी: शाही

गोरखपुर, 01अक्टूबर(वार्ता) उत्तर प्रदेश के कृषि मत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरूवार को यहां कहा कि नई कृषि नीति लागू होने के बावजूद भी न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था जारी रहेगी और इसमें किसी प्रकार की कोई शंका नही है।
श्री शाही ने यहां सर्किट हाउस पत्रकारों से कहा कि कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था जारी रहेगी। इसमें किसी को भ्रम नहीं पालना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा कर दी गयी है और गेहूं का मूल्य 1975 रूप्ये प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है।
कृषि मंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारें केवल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्श की बात करती थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधी जी के कृषि-किसानी से सम्बंध में उनके आदर्शवादी विचारों को मूल रूप देकर खुशहाल भारत की तरफ कदम बढायें हैं।
उन्हाेंने कहा कि नई कृषि नीति इस दिशा में ऐतिहासिक कदम है जो राष्ट्रपिता के सपनों को साकार करेगा। उन्होंने कहा कि गांधी जी के कृषि नीति से ही पंडित दीन दयाल उपाध्याय के ग्रामीण भारत की परिकल्पना जुडी हुयी है जिसे प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मूर्तिरूप दिया है।
श्री शाही ने कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी पार्टियों पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले एपीएमसी अधिनियम लागू करने की बात करती थी और वर्तमान में इसी का विरोध कर रही है। उन्होंने कृषि विधेयक विल को क्रान्तिकारी परिवर्तन का मार्ग बताते हुए कहा कि इससे किसानों का सामाजिक और आर्थिक विकास में अमूलचूक परिवर्तन होगा और वे देश के किसी भी स्थान पर अपने उत्पाद बेंचने के लिये स्वतंत्रत होगे। उन्होंने कहा कि मंडिया समाप्त नहीं की जायेगी और वहां पूर्व की भांति व्यापार होता रहेगा।


श्री शाही ने कहा कि कोविड-19 के कारण लाॅकडाउन लागू होने के बावजूद भी कृषि क्षेत्र प्रभावित नहीं हुआ है और 390 लाख मैट्रिक टन गेहूं का उत्पादन हुआ है। 75 हजार करोड़ रूपये किसानों का भुगतान किया गया।
उन्होंने कहा कि “आत्म निर्भर भारत” आत्मनिर्भर किसान से ही बनेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि के माध्यम से 20 करोड़ किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने फसल के खरीद के रिकार्ड का दावा किया और कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में स्वामी नाथन कमेटी की सिफारिशों को इन नये विधेयकों के माध्यम से लागू किया गया है जिसमें लागत मूल्य में 50 प्रतिशत जोड़कर समर्थन मूल्य की घोषणा की जाती है।
कृषि मंत्री ने एक प्रश्न के उत्तर में दावा किया कि प्रदेश में हो रहे उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।
उदय भंडारी

जारी वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास