ओएलएक्स पर विज्ञापन देकर करोड़ो की ठगी करने वाले चार जालसाज गिरफ्तार

बस्ती,14 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की बस्ती जिला पुलिस ने विभिन्न वाहनों को बेचने का विज्ञापन देकर करोड़ो रुपये की ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को आज यहां रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामकिशोर शुक्ल ने पुराना खरीदने का ओएलएक्स पर विज्ञापन देखा था। जिसे खरीदने के लिए उससे ऑनलाइन डेढ़ लाख रूपया ठग लिया था। इस सिलसिले में कलवारी थाने पर मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए साइबर टीम, तथा थानाध्यक्ष कलवारी को मामले की जांच के लिए सौंपी गई थी।
उन्होंने बताया कि इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने तालीम खान,वसीम अकरम,आजाद खान और मुस्ताक को बस्ती रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये सभी आरोपी राजस्थान के भरतपुर जिले के डींग तहसील कल्याणपुर के रहने वाले हैं। गिरफ्तार ठगों के उनके कब्जे से दो हजार रूपये के अलावा मोबाइल तथा अन्य कागजात बरामद किए। गिरफ्तार ठगों ने बताया कि के सदस्य वाहन बेचने के लए ऑनलाइन विज्ञापन देकर भोले-भाले लोगो को ठगते है। गिरोह के सदस्या अभी तक दो करोड़ से अधिक की ठगी कर चुके है। उन्होंने बताया कि ठगों का बैंक खाता सीज करा दिया गया है। गिरफ्तार चारो ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
सं त्यागी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास