पांच हजार से अधिक विनिर्माओं को अपने प्लेटफाॅर्म पर ला रही है स्नैपडील
नयी दिल्ली 12 अक्टूबर (वार्ता) ऑनलाइन मार्केटप्लेस स्नैपडील ने इस साल अपने प्लेटफाॅर्म पर पांच हजार से अधिक विनिर्माताओं को जोड़ रही है।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि उसका लक्ष्य ग्राहकों को किफायती दरों पर उत्पाद उपलब्ध कराना है और इसी को ध्यान में रखते हुये विनिर्माताओं को सीधे उपभोक्ताओं को उत्पाद बेचने का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस संबंध में कंपनी ने जुलाई से सितंबर के दौरान विनिर्माताओं के साथ साझेदारी की है। यह प्रक्रिया इस वर्ष जनवरी शुरू की गयी थी।
उसने कहा कि जिन क्षेत्र में विनिर्माताओं से साझेदारी की गयी है उनमें ज्यूसर, फूडप्रोसेसर, स्टील एवं तांबे के बर्तन, क्राॅकरी उत्पाद, चादरें, फैशन एक्सेसरीज़ जैसे घड़ियां, वाॅलेट तथा परिधानों की व्यापक रेंज शामिल है। ज्यादातर निर्माता-विक्रेता मेरठ, लुधियाना, तिरूपुर, जयपुर, पानीपत, सूरत, राजकोट आदि शहरों के हैं। स्नैपडील पर बिक्री को बढ़ाने के लिए कंपनी ने इसी साल अहदाबाद, सूरत, जयपुर, इंदौर, हैदराबाद, पानीपत, गुरूग्राम, मुंबई, बेंगलुरू, दिल्ली, बहादुरगढ़, यमुनानगर, राजकोट, भिवंडी, आगरा, नोएडा और मथुरा में 25 लाॅजिस्टिक्स सेंटर शुरू किये हैं।
शेखर
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें