पंचायत भवन के पास मिली नवजात: कोई फेंक गया था

कुशीनगर 20 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के दुदही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास आज पड़रौन मडुरही के जर्जर पंचायत भवन परिसर में नवजात बच्ची मिली । कोई उसे वहां फेंक दिया था।
कुत्तों का झुंड भी वहां पहुंच गया था। संयोग ठीक था कि फूल तोड़ने गई लड़की ने कुत्तों का झुंड देखकर शोर मचाया तो एक महिला वहां पहुंची और कुत्तों को भगाकर नवजात को घर ले आई। चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्ची को जिला अस्पताल के एसएनसीयू (सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट) में भर्ती करा दिया है।विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही बाजार में सीएचसी के बगल में पडरौन मड़ुरही गांव का पंचायत भवन है। मंगलवार को सुबह छह बजे पंचायत भवन परिसर में एक लड़की फूल तोड़ने गई थी। उसने देखा कि परिसर के जर्जर भवन में कपड़ों में लपेटकर नवजात को लिटाया गया था। थोड़ी ही दूरी कुत्तों का झुंड मंडरा रहा था। लड़की ने शोर मचाया तो इंदू डंडा लेकर पहुंचीं और कुत्तों को भगाया। इंदू देवी ने नवजात को उठा लिया और विशुनपुरा एसओ को सूचना दी गई। कुछ देर बाद इंदू नवजात को लेकर थाने पहुंच गईं।
बाल कल्याण समिति ने बच्ची को अपनी देखरेख में ले लिया है ।
सं विनोद
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास