पेंशनधारकों की लाइफ सर्टिफिकेट की प्रक्रिया सुगम बनायी जाय: योगी

लखनऊ, 14 अक्टूबर(वार्ता)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्त विभाग को पेंशनधारकों द्वारा लाइफ सर्टिफिकेट प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया को सुगम बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नही होनी चाहिए।श्री योगी ने बुधवार को यहां कहा कि पेंशनधारक वरिष्ठ नागरिक होते हैं। लाइफ सर्टिफिकेट प्रस्तुत करने के लिए उन्हें बैंक, कोषागार अथवा कार्यालय जाना पड़ता है। यह कार्रवाई सम्पन्न करने में पेंशनधारकों को असुविधा होती है।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया को सहज बनाया जाए। इसके माध्यम से पेंशनधारक अपने घर अथवा काॅमन सर्विस सेन्टर के द्वारा लाइफ सर्टिफिकेट प्रस्तुत कर आसानी से पेंशन प्राप्त करते रहेंगे।

भंडारी

वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास